धामपुर में फर्नीचर , अलमारी कारखाने में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी।
- फोटो : DHAMPUR
फर्नीचर बनाने के कारखाने में लगी आग
धामपुर। मोहल्ला खातियान के पास फर्नीचर बनाने के कारखाने में शार्ट सर्किट से शनिवार दोपहर आग लग गई। जिसमें करीब पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। दमकल टीम के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया।
कारखाने के स्वामी दीपक कुमार अग्रवाल ने बताया कि कर्मचारी रोज की तरह से कारखाने में काम रहे थे। अचानक शार्ट सर्किट से कारखाने में आग लग गई। कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। कुछ ही देर के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दीपक ने बताया कि आग से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल टीम में शामिल कर्मियों ने बताया कि जहां पर कारखाना है, वहां जाने को उपयुक्त रास्ता नहीं है। तंग रास्तों के चलते आग पर काबू पाने में समय लगा।