फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जा धारकों को सात दिन का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध कब्जा धारकों को सात दिन का समय
विज्ञापन

धामपुर। रेलवे द्वारा शनिवार को जैतरा रेलवे फाटक के पास रेलवे की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जों को हटवाने के लिए अभियान चलना था। लेकिन अवैध कब्जा धारकों ने ग्राम प्रधान आदित्य सिंह के साथ लेकर आरपीएफ के अधिकारियों से सात दिन का समय मांगा है। चौकी प्रभारी विकल चौधरी और स्टेशन अधीक्षक चंद्रमणि ने सात दिन का अल्टीमेटम दिया है।
रेलवे बोर्ड मंत्रालय की ओर से रेलवे की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। धामपुर में शनिवार को यह अभियान चलना था। मगर ग्राम प्रधान के हस्तक्षेप के बाद नहीं चल सका। ग्राम प्रधान आदित्य सिंह को अपने साथ लेकर पहुंचे खोखा स्वामियों ने आरपीएफ पुलिस चौकी के चौकी प्रभारी विकल चौधरी और स्टेशन अधीक्षक चंद्रमणि से वार्ता की। वार्ता में दोनों अधिकारियों ने हिदायत दी कि रेलवे की जमीन पर किसी भी हालत में अवैध कब्जा नहीं रहने दिया जाएगा। जमीन को कब्जा मुक्त तो करना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध कब्जा धारकों ने अधिकारियों से स्वयं कब्जा हटाने को कुछ समय देने की गुहार की। दोनों अधिकारियों ने इन लोगों को सात दिन का वक्त दिया है। चेताया कि यदि सात दिन में कब्जा नहीं हटाया गया, तो रेल विभाग पुलिस फोर्स के साथ जेसीबी से अवैध कब्जे को ध्वस्त कर संबंधित आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें