फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम शिक्षा समितियों के खातों को जमा धनराशि वापस होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वापस होगी ग्राम शिक्षा समितियों के खातों को जमा धनराशि
विज्ञापन

धामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्राइमरी और जूनियर हाई स्कूलों में संचालित ग्राम शिक्षा समितियों के खातों को बंद कर इन खातों में जमा धनराशि को वापस किया जा रहा है। 2013 के बाद से अकेले धामपुर ब्लाक के इन खातों में 20 लाख रुपये से ज्यादा रकम जमा है। यह कार्रवाई विभाग के अधिकारियों के आदेश पर शुरू की गई है। खंड शिक्षा अधिकारी धामपुर योगेशपाल सिंह ने शिक्षकों को हरहाल में 25 जून तक खातों को बंद करा रकम को विभाग को वापस कराने के निर्देश दिए हैं।
बीईओ ने बताया कि धामपुर ब्लाक में करीब 142 प्राइमरी और 54 जूनियर हाईस्कूल संचालित हैं। सरकार की ओर से जब विद्यालयों की स्थापना हुई थी तो सरकार की ओर से ग्राम शिक्षा समिति के नाम से प्रधान और स्कूल के मुुख्य अध्यापक के संयुक्त खाते बैंकों में खोले गए। इन खातों में विभाग की ओर से स्कूल के भवनों की मरम्मत, रंगाई पुताई, बच्चों की छात्रवृत्ति, शिक्षामित्र और अनुदेशकों का वेतन आता है। जिसे बाद में ग्राम शिक्षा समिति की ओर से चेक काटकर संबंधित व्यक्ति को दिया जाता था। 2013 के बाद सरकार ने ग्राम शिक्षा समिति को निष्क्रिय कर दिया। बच्चों की छात्रवृत्ति विभाग की ओर से सीधे उनके बैंक खातों में भेजनी शुरू कर दी और शिक्षामित्र व अनुदेशकों को चेक काटकर भुगतान करने के स्थान पर उनके खाते खुलवाकर उनमें भिजवाना शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में सरकार के आदेश पर विभाग की ओर से स्कूलों के भवनों की मरम्मत कराने और अन्य कार्यों को संपन्न कराने के लिए स्कूल प्रबंधन समिति का गठन कर दिया। यह कार्य अब स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) देख रही है। शिक्षा विभाग में आए इस बदलाव के कारण ग्राम शिक्षा समितियों ने काम करना तो बंद कर दिया। लेकिन बैंकों में खाते अभी भी संचालित हैं। जिनमें विभाग की भारी भरकम धनराशि बेकार पड़ी है। इस धनराशि का सदुपयोग करने के लिए विभाग के आदेश पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्कूलों में प्रधानाध्यापकों से 25 जून तक खातों को बंद करा जमा धनराशि को विभाग को वापस कराने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें