फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल आढ़तियों ने प्रशासन से रमजान माह तक का समय मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
फल आढ़तियों ने प्रशासन से रमजान माह तक का समय मांगा
विज्ञापन

धामपुर। फल आढ़ती ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को मछली बाजार में बैठक की। पदाधिकारियों ने प्रशासन से फल मंडी को रमाजन माह तक मछली बाजार में रहने देने की मांग की। बताया गया कि फल मंडी कई दशकों से यहीं पर लगती आ रही है। कुछ पदाधिकारियों ने बताया कि सब्जी और फल की आढ़त में काफी फर्क होता है। सब्जी का गर्मी में कुछ नहीं बिगड़ता, पर फल बेकार हो जाते है। फल मंडी का काम सुबह सात बजे से पहले ही खत्म भी हो जाता है। जिससे किसी को कोई परेशानी नहीं होती।
फल आढ़ती शमीम अहमद, इस्लामुद्दीन, खुर्शीद अहमद, मकसूद, मोहम्मद तहसीन, गुलजार अहमद, सरफुद्दीन, मोहम्मद सैफ, सलाऊद्दीन, याकूब आढ़ती, नफीस चौधरी का कहना है कि मछली बाजार में फल मंडी का संचालन होने से किसी को परेशानी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ महावीर सिंह राजावत का कहना है कि मंडी को यहां से बाहर करने के लिए जमीन तलाशी जा रही है। पालिका के ईओ और एसडीएम जमीन को चिह्नित कर देंगे तो उसी दिन मंडी शिफ्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें