बिजनौर में यातायात माह के समापन पर पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता मैत्री गर्ग को सम्मानित करते एस?
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। यातायात माह के समापन पर यातायात पुलिस की ओर से बिना हेलमेट पहने वाहन चालकों को नि:शुल्क हेलमेट वितरित किये गए। इस अवसर पर एसपी ने थानों और चौकियों के आसपास यातायात को नियंत्रित करने के लिए बैरियर दिए गए। इस दौरान हुई चित्रकला प्रतियोगिता में एमडी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा मैत्री गर्ग ने प्रथम, नीलाक्षी सिंघानिया ने द्वितीय, अंबिका माथुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा निबंध प्रतियोगिता में वंशिका तोमर प्रथम, दानिया कौसर द्वितीय, वेदांश अग्रवाल तृतीय स्थान पर रही। मेधावी बच्चों को एसपी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
शासन के निर्देश पर हर साल एक से 30 नवंबर तक यातायात माह चलाया जाता है। सोमवार को यातायात माह के समापन पर एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने कहा कि सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन कर ही वाहनों का संचालन करना चाहिए। टीएसआई संजय सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का पालन किसी कार्रवाई के डर से नहीं, बल्कि सभी वाहन चालक सुरक्षित जिंदगी के लिए करें। इस अवसर पर एसपी डा. धर्मवीर सिंह, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, सीओ यातायात शुभसूचित, यातायात उप निरीक्षक संजय सिंह आदि मौजूद रहे।