फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटरों को लुभाने की मशक्कत कर रहे प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने अंतिम समय में पूरी ताकत झोंक दी है। एक -एक वोट को अपने पाले में करने के लिए कड़ी मशक्कत की जा रही है। चुनाव मंगलवार को है। चुनाव मैदान में 15 प्रत्याशी डटे हैं। भाजपा के डा. हरि सिंह ढिल्लो, कांग्रेस के मेंहदी हसन, सपा के संजय कुमार मिश्रा व माध्यमिक शिक्षक संघ के सुभाष चंद्र शर्मा, निर्दलीय सुमित गिरि, हाजी दानिश के बीच मुख्य मुकाबला होगा। पहली बार चुनाव लड़ रही भाजपा ने इसे प्रतिष्ठा का चुनाव बना लिया है।
विज्ञापन

बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक चुनाव में 37 हजार मतदाता है, जिसमें बिजनौर जिले में सर्वाधिक 6354 मतदाता है। मतदान मंगलवार को होना है। पर प्रत्याशी एक साल पहले से चुनाव की तैयारी में जुटे थे। एक -एक वोटर को लुभाने का काम चल रहा था। एक एक वोट पर उनकी नजर है। वोट दूसरे के पाले में न खिसक जाए इस पर पूरी नजर रखी जा रही है। चुनाव में नेताओं के साथ प्रत्याशी शिक्षक नेताओं, प्रबंधकों, प्रबुद्ध वर्ग के लोगों का सहारा ले रहे हैं। भाजपा ने पहली बार चुनाव मैदान में प्रत्याशी उतारा है तो उसके लिए चुनाव चुनौती बना हुआ है। भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए मंत्री से लेकर शिक्षकों व कार्यकर्ताओं का पूरा काडर मैदान में उतार रखा है। वहीं सपा के तमाम नेता चुनाव मैदान में लगे है और वोटरों को अपने पाले में करने के लिए हर तरह का दांव खेल रहे हैं।
पिछला चुनाव निर्दलीय के रूप में संजय कुमार मिश्रा ने जीता था। बाद में उन्होंने सपा का दामन थाम लिया था। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रत्याशी सुभाष चंद्र शर्मा बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक चुनाव के पुराने खिलाड़ी हैं। वह एक बार एमएलसी चुनाव जीत चुके हैं। इस बार तीसरी बार वे चुनाव लड़ रहे हैं। हरि सिंह ढिल्लो भी राजनीति के मंझे हुए खिलाडी हैं। वे रालोद से 2002 में एमएलसी रह चुके हैं। पर यह चुनाव वह भी पहली बार लड़ रहे हैं। सुमित गिरि माध्यमिक शिक्षक संघ से टिकट मांग रहे थे लेकिन टिकट नहीं मिलने से बगावत कर चुनाव मैदान में आ डटे हैं। कांग्रेस के मेंहदी हसन भी चुनाव मैदान में डटे हैं। निर्दलीय दानिश बिजनौर के रहने वाले अकेले युवा प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

शिक्षक संघ का रहा दबदबा
बिजनौर। वर्ष 2014 में हुए बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक चुनाव में सपा प्रत्याशी संजय कुमार मिश्रा चुनाव जीते थे। माध्यमिक शिक्षक संघ के सुभाष चंद्र शर्मा दूसरे स्थान पर रहे थे। 2008 के चुनाव में माध्यमिक शिक्षक संघ के सुभाष चंद्र शर्मा जीते थे जबकि 2002 का चुनाव माध्यमिक शिक्षक संघ के राम बाबू शास्त्री ने जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें