फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: घर से बुलाकर दोस्तों ने युवक की कर दी हत्या

Fri, 07 Jun 2024 02:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
अनुराग का फाइल फोटो
विज्ञापन
मंडावर (बिजनौर)। दो दोस्तों ने एक युवक को घर से बुलाकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। युवक का शव गंगा खादर की झाड़ियों में पड़ा मिला। मामले में मुजफ्फरनगर के रहने वाले दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम मंडावर थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर गंगा खादर की झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा मिला। जिसकी शिनाख्त अनुराग (25) पुत्र अशोक निवासी धर्मनगरी शहर कोतवाली बिजनौर के रूप में हुई। मृतक के पिता अशोक कुमार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोप है कि बुधवार की दोपहर बाद 4:30 बजे अनुराग को मुकेश कुमार पुत्र नंदू निवासी कूकड़ा मंडी मुजफ्फरनगर और अनमोल पुत्र रजनीश निवासी मोहल्ला गांधी नगर मुजफ्फरनगर ने फोन करके बुलाया था।
इससे पहले दोपहर को दोनों आरोपी अनुराग को धमकी देकर भी गए थे। शाम छह बजे अनुराग से परिजनों की फोन पर बात हुई तो उसने दस मिनट में घर आने की बात कही थी। लेकिन उसके बाद उसका फोन बंद आने लगा। आरोपी मुकेश और अनमोल ने अनुराग की गलाघोंट कर हत्या कर दी और इसके बाद शव को गंगा खादर की झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


वर्जन:::
युवक की गलाघोंट कर हत्या की गई है। दोनों आरोपी नशेड़ी हैं। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जिनकी तलाश की जा रही है। - संजीव वाजपेयी, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें