फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेशर पार्टी में छाए ज्योति, वैभव

Sun, 11 Oct 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। एनआईआईटी में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। वैभव को मिस्टर फ्रेशर एवं ज्योति को मिस फ्रेशर का खिताब मिला।
विज्ञापन


एनआईआईटी के प्रबंध निदेशक अवनीश अग्रवाल की उपस्थिति में फ्रेशर पार्टी का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि कैलाश चंद सिंघल, बालकिशन सिंघल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नेहुल अग्रवाल, निदेशक डॉ. एसके गुप्ता ने दीप जलाकर किया। बीएससी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश की।

शशांक, शफा, आकाश, ज्योति, सपना, जिकरान, सुहेल, सिमरन, गुरविंदर, नैना, आंचल ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। शशांक मिस्टर रैंप, सबा मिस रैंप, वैभव मिस्टर फ्रेशर और ज्योति मिस फ्रेशर चुनी गई। अतिथियों ने अनिवार्य शिक्षा के साथ तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपना भविष्य संवारने की विद्यार्थियों को सलाह दी।
विज्ञापन


प्रतिभावान विद्यार्थी अरिजीत, शीबा, प्रवेश, अश्वनी, सबा नूर, निशांत, फिरदौस, अदिति, विशेष, आसिफ को पुरस्कृत किया। कोऑर्डिनेटर विवेक, अनुराग, चारू, जेबा, शालू आदि की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में डीन आरएम माहेश्वरी, अभिनव अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, गौरव वर्मा, धीरज कुमार, डॉ. नवनीत, नेहा राजपूत आदि उपस्थित रहे।

आकाश मिस्टर , जूही बनी मिस फ्रेशर
बिजनौर। बीआईटी में नये छात्रों के स्वागत में फ्रेशर पार्टी उदय 15 आयोजित की। इस मौके पर आकाश मिस्टर फ्रेशर और छात्रा जूही मिस फ्रेशर चुनी गई। गत वर्षों की भांति इस बार भी बीआईटी में फ्रेशर पार्टी उदय 15 आयोजित की गई।

इसका शुभारंभ जीएनएम की छात्रा दीपा ने सरस्वती वंदना के साथ किया। छात्र छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आशीष के गीत बातें ये कभी न भूलना जबकि जीएनएम ग्रुप ने फ्यूजन नृत्य और शुभम की कविता वो दिन भी कितना अजीब था खूब सराहे। हॉस्टल ग्रुप कोबरा 13 विक्रांत ने पापा कहते हैं गीत तथा छात्रा विनीता, निकिता और जूही ने बैंग बैंग गीत पर नृत्य किया।

कार्यक्रम में मिस्टर फ्रेशर और मिस फ्रेशर की प्रतियोगिता कराई। इसमें छात्र आकाश को मिस्टर फ्रेशर और छात्रा जूही को मिस फ्रेशर चुना। जबकि सैयर उजैर को मिस्टर चार्मिंग और निकिता को मिस चार्मिंग, छात्र गंगासागर को फोटो जनिक और छात्रा विनीता को मिस फोटो जनिक चुना।
विज्ञापन


इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम जानसठ उमेश कुमार मिश्रा, एएसपी अनुपम सिंह, अधिशासी अभियंता  कृष्ण पाल पुरी, डायरेक्टर डॉ. अजय गुप्ता आदि ने संयुक्त रूप से किया। इसमें निदेशक आरसी सोनी, रजिस्ट्रार डी पी सिंह, भगवान गोयल, आदित्य शर्मा , मोहित मिश्रा आदि ने सराहना की। संचालन इवेंट मैनेजर विभोर भारद्वाज और नवनीत कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें