झालू। कृषि भूमि के फर्जी कागजात तैयार कर बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर ऋण देने के मामले में बैंक ने तीन के खिलाफ धोखाधड़ी करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
कृषि भूमि के फर्जी कागजात तैयार कर बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर मामला सामने आया हैं। बैंक प्रबंधक ने तीन लोगों द्वारा लाखो रुपए के धोखाधड़ी करने के विरुद्ध केस दर्ज करा दिया है। बैंक प्रबंधक ने पुलिस को दी शिकायतीपत्र में बताया कि राजकुमार पुत्र दयाल सिंह ग्राम अखलासपुर ने 72200 रुपये व ओमकार सिंह पुत्र घसीटा सिंह ग्राम गोगली ने 483400 रुपये और शेर सिंह पुत्र सुक्खे सिंह ग्राम सलेमपुर मंथना ने 464700 रुपये का भारतीय स्टेट बैंक शाखा झालू में फर्जी कागज तैयार करके बैंक से लाखों रुपये का ऋण प्राप्त किया है। वह उक्त ऋण को जमा भी नहीं कर रहे हैं। तीनों लोगों ने सन 2020 में तत्कालीन शाखा प्रबंधक को आवेदनपत्र में किसी अन्य शाखा में ऋण न होने का फर्जी प्रमाणपत्र देकर अपनी कृषि भूमि को दोबारा गिरवी रख बैंक से ऋण प्राप्त किया। बैंक द्वारा की गई जांच में तीनों लोगों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक को लाखों का चूना लगाने का मामला सामने आया है। तीनों पर मुकदमा दर्ज कराया गया।