फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना आपूर्ति को लेकर किसानों में मची अफरातफरी, मिल के भीतर और बाहर जाम ही जाम

विज्ञापन
धामपुर में अंधाधुंध इंडेंट भेजे जाने से चीनी मिल के यार्ड में लगा जाम। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
गन्ना आपूर्ति के लिए किसानों में मची आपाधापी
विज्ञापन

धामपुर। गन्ना किसानों में खेतों में खड़े गन्ने की चीनी मिल को आपूर्ति कराने को आपाधपी मची है। किसानों का आरोप है कि पहले चीनी मिल और गन्ना विभाग की ओर से पर्चियां नहीं दी जा रही थी। अब किसानों को एक साथ पर्चियां जारी कर कलेंडरों को निल किया जा रहा है। जिसके कारण चीनी मिल के भीतर और बाहर मिल यार्ड में गन्ने से लदे वाहनों का जाम लग गया है। चिलचिलाती तपती धूप में किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

चीनी मिल में पिछले कई दिनों से गन्ने की आपूर्ति को अफरातफरी मची है। किसान नरेंद्र सिंह, भूदेव सिंह, करन सिंह, परम सिंह, गजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि किसान दुर्दशा के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। सरकार न तो चीनी मिलों से किसानों को 14 दिन के भीतर उनके गन्ना मूल्य का भुगतान दिला पाई है और न ही गन्ने की समय से आपूर्ति करा पाई है। किसानों को गन्ने की आपूर्ति करने को तपती धूप में रहने को विवश होना पड़ रहा है। जिससे चीनी मिल के भीतर और बाहर गन्ने से लदे वाहनों का जमा लगा है। जाम लगा होने से नूरपुर मार्ग और मुरादाबाद मार्ग भी प्रभावित हो रहा है। चीनी मिल के गन्ना जीएम आजाद सिंह का कहना है कि विषम परिस्थिति में किसान धैर्य का परिचय दें। गन्ना किसी का भी खेतों में नहीं रहने दिया जाएगा। मिल तभी बंद होगी। जब एक एक गन्ने की पैराई हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें