बिजनौर। जनपद बिजनौर में संचालित समस्त राजकीय एवं निजी आईटीआई में तीन चरण के प्रवेश उपरांत रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए चौथी मेरिट लिस्ट जारी। चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया 25 अगस्त तक चलेगी।
रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए नए अभ्यर्थियों, पुराने अभ्यर्थियों से विकल्प परिवर्तन 15 अगस्त तक ऑनलाइन कराए गए थे। पुराने अभ्यर्थियों एवं नए अभ्यर्थियों की रैंक वार मेरिट लिस्ट राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा संस्थानों के पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है। सूची में शामिल अभ्यर्थी दाखिला प्राप्त कर सकते हैं।
राजकीय आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने कहा कि अभ्यर्थी पोर्टल से अपनी रैंक एवं आवेदन पत्र की प्रति डाउनलोड कर संबंधित संस्थान में उसकी एक प्रति 23 अगस्त 2025 की सायं तक जमा करा दें। मेरिट अनुसार चयन सूची तैयार कर 25 अगस्त को सुबह 10 बजे सभी राजकीय आईटीआई संस्थानों के सूचना पट पर चस्पा कर दी जाएगी। उसी दिन शाम चार बजे तक चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश संभव हो पाएंगे। इसके पश्चात कोई भी प्रवेश संभव नहीं होगा। निजी संस्थानों में प्रवेश के लिए 30 अगस्त तक आवेदन पत्र ऑनलाइन भी किया जा सकते हैं।