फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रील बनाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गए चार किशोर

Sat, 02 Aug 2025 11:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
चंदक में रील बनाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़े युवक। स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
चंदक /नजीबाबाद। मंडावर के सरकारी अस्पताल के सामने पानी की टंकी पर चार किशोरों ने चढ़कर रील बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। रील के वायरल होने के बाद मंडावर पुलिस अब किशोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

हाल ही में नजीबाबाद रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रेल ट्रैक पर रेलों के आसपास एक महिला की रेल ट्रैक पर दौड़ते, नाचते- गाते रील वायरल हुई थी। आरपीएफ नजीबाबाद ने रीनू 148 नाम से इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई रील बनाने वाली महिला को तलाश कर उसके खिलाफ रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। जोखिम भरी रील बनाकर पैसे कमाने और सोशल मीडिया पर छाने के चक्कर में कई लोग जान गंवा चुके हैं इसके बावजूद जोखिम उठाने से लोग नहीं चूक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें