फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में चार बदमाश दबोचे, एक फरार

विज्ञापन
हल्दौर पुलिस ने पकड़े चार बदमाश। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
मुठभेड़ में चार बदमाश दबोचे, एक फरार
विज्ञापन

हल्दौर। पुलिस ने गांव मोहनपुर सिद्धपीठ तिराहे के पास मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को दबोचा है। एक बदमाश मौके से फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक बंदूक, दो तमंचे, कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चला रखा है। पुलिस ने शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे चांदपुर-हल्दौर मार्ग पर स्थित मोहनपुर सिद्धपीठ तिराहे के पास पांच बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। अम्हेड़ा चौकी प्रभारी चंद्रवीर सिंह व पैजनियां चौकी प्रभारी संदीप पंवार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। बदमाशों ने पुलिस को देख कर उन पर गोली चला दी। पुलिस ने घेराबंदी कर चार बदमाशों को दबोच लिया जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। पुलिस पकड़े गए बदमाशों के पास से एक बंदूक, दो तमंचे, पांच कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाशों में गांव खासपुरा निवासी प्रशांत उर्फ चंडी, आदित्य कुमार उर्फ जॉनी, गांव बड़ी उमरी दानिश उर्फ पठान, गांव पैजनियां निवासी सचिन सैनी उर्फ जिद्दी शामिल है। पुलिस ने चारों बदमाशों का चालान कर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह का कहना है कि फरार बदमाश शहर कोतवाली के गांव सिहोरा गिरधर निवासी रचित की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें