फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कोटावाली पुल से जल्द शुरू होगा फोरलेन का आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद/जलालाबाद। काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन के कोटावाली नदी पुल की दोनों ओर की एप्रोच जोड़ने का तेजी से चल रहा है। हाईवे अथॉरिटी फोरलेन हाईवे पर कोटावाली पुल होते हुए आवागमन शीघ्र सुचारू करेगी।
विज्ञापन

हाईवे अथॉरिटी द्वारा काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन पर भागूवाला से चिड़ियापुर के बीच पड़ने वाली कोटवाली नदी के पुल की एप्रोच बनाने का कार्य किया जा रहा है। हाईवे अथॉरिटी द्वारा पुल निर्माण का कार्य काफी समय पूर्व पूरा कर लिया गया था। कोटावाली नदी पर चिड़ियापुर दिशा में एप्रोच बनाने का कार्य लगभग पूरा हो रहा है। हाईवे अथॉरिटी भागूवाला दिशा में एप्रोच बनाने का कार्य कर रही है। कोटावाली पुल और उसकी एप्रोच निर्माण का कार्य अप्रैल माह के प्रथम पखवाड़े पूरा कराने का लक्ष्य है।
नजीबाबाद के जलालाबाद क्षेत्र में हाईवे अथॉरिटी ने फ्लाईओवर और हाईवे निर्माण कार्य पूरा करने के बाद फोरलेन हाईवे से यातायात चालू कर दिया है।
कोतवाली दिशा से जलालाबाद होते हुए भागूवाला तक फोरलेन आवागमन सुचारू हो चुका है। फोरलेन हाईवे से वाहन सरपट दौड़ रहे हैं। हाईवे अथॉरिटी के परियोजना निदेशक संकेत शर्मा ने बताया कोटावाली फ्लाईओवर से शीघ्र यातायात शुरू करने के लिए प्रयास जारी है। एप्रोच आदि के जोड़ने के काम तेजी से किया जा रहा है
विज्ञापन

जलालाबाद फ्लाईओवर पर जल्द लगेगी स्ट्रीट लाइट
काशीपुर हरिद्वार फोरलेन का लगभग एक किलोमीटर लंबे जलालाबाद फ्लाईओवर पर जल्द ही हाईवे अथॉरिटी की ओर से स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाएगी। फ्लाईओवर के साइड मार्ग भी हाईवे अथॉरिटी ने तैयार कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें