शिवाला कलां। कस्बा चांदपुर में एक पैथोलॉजी लैब की अलमारी से चार लाख रुपये गुम हो गए। पैथोलॉजी लैब स्वामी ने थाने पहुंचकर लैब की रात्रि में रखवाली करने वाले युवक पर शक करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।
थाना स्योहारा कस्बे के आर्य नगर निवासी दीपेंद्र की कस्बा चांदपुर में पैथोलॉजी लैब है। दीपेंद्र कुमार मंगलवार को अपने घर गया था। बुधवार को पैथोलॉजी लैब पर आया। जब उसने अपनी अलमारी खोल कर देखी तो उसमें से चार लाख रुपये की नकदी गायब मिली। निपेंद्र ने पुलिस को सूचना दें सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। दीपेंद्र ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर रात्रि में रखवाली करने वाले युवक पर शक करते हुए तहरीर दी। विवेचना अधिकारी सुधीर पवार ने बताया कि प्राथमिक दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।