फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार निर्दलीय सदस्यों ने ली भाजपा की सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
चार निर्दलीय सदस्यों ने ली भाजपा की सदस्यता
विज्ञापन

बिजनौर। जिला पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने बिजनौर में पूरी ताकत झोंक दी है। आठ सीटों के साथ बहुमत के 29 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए परिवहन मंत्री अशोक कटारिया और प्रभारी मंत्री कपिल अग्रवाल ने जिले में डेरा डाल लिया। वहीं क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल भी बिजनौर पहुंच गए। सोमवार को सभी ने संयुक्त रूप से एक कार्यक्रम में चार निर्दलीय जिला पंचायत सदस्यों को भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण करा दी। ऐसे में यदि जीत के गणित की बात करें तो भाजपा आठ सीट से आगे चार कदम जरूर बढ़ी है, लेकिन अभी 29 नंबर की मंजिल दूर नजर आ रही है। उधर भाजपा के दिग्गजों के जमघट से गठबंधन के कान भी खड़े हो गए हैं।
सोमवार को जिला प्रभारी मंत्री कपिल अग्रवाल और परिवहन मंत्री अशोक कटारिया और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल ने जिले के भाजपा नेताओं, संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जीत का गणित तलाशने और अपने संपर्क में रहने वाले जिला पंचायत सदस्यों को भाजपा में लाने रणनीति पर चर्चा की। वहीं, दूसरी ओर अफसरों से भी गहन मंथन किया। पार्टी सूूत्रों की मानें तो सभी मजबूत कार्यकर्ता, पदाधिकारियों से अलग-अलग चर्चा की गई और किस तरह जिपं सदस्यों की संख्या बढ़ेगी, उस पर मंथन किया।
विज्ञापन

भाजपा के पार्टी कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पंचायत सदस्य जगवीर सिंह, रमा चौधरी, रीता, कैलो देवी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस मौके विधायकों में ओमकुमार, शुचि चौधरी, कमलेश सैनी, अशोक राणा, सुशांत शामिल रहे। इनके अलावा निवर्तमान सांसद डॉ. यशवंत सिंह, पूर्व सांसद यशवीर सिंह चौधरी, जिपं अध्यक्ष पद के प्रत्याशी साकेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
कुछ इस तरह है सीटों का गणित
जिले में जिला पंचायत की कुल 56 सीटें हैं। इनमें आठ भाजपा की थी जो अब चार निर्दलियों का समर्थन मिलने के बाद 12 हो गई। उधर, सपा 20, रालोद चार, भाकियू दो सीटों पर है। बसपा की पांच सीटें आई थीं। आजाद समाज पार्टी की आठ सीटें हैं। गठबंधन लगातार इन आठ सीटों को भी अपने पक्ष में होने का दावा करता आ रहा है।
कैसे लगे सेंध, दिन भर चलता रहा मंथन
भाजपा के दिग्गज नेता अलग-अलग पदाधिकारी और नेता से इस पर चर्चा करते रहे कि किस तरह गठबंधन और दूसरी पार्टी के सदस्यों को भाजपा के साथ लाया जाए। उधर, गठबंधन को जब पता चला कि भाजपा के बड़े नेताओं को जमघट बिजनौर में लग चुका है तो उन्होंने भी अपने पक्ष के सदस्यों से संपर्क साध मजबूती सुनिश्चित करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

हम मजबूती से चुनाव लड़ेंगे, अब संख्या 12 हो चुकी है। जल्द ही यह संख्या और बढ़ेगी। सभी से कहा गया है कि जो भी जिसके संपर्क में होगा, उसे समझाया जाए कि भाजपा ही जनहित में काम करेगी। वह इस चुनाव में भाजपा के साथ आ जाए - कपिलदेव अग्रवाल, प्रभारी मंत्री बिजनौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें