फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की चार बोगी ट्रैक से उतरीं

Mon, 21 May 2018 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे को पटरी पर चढ़ाने में जुटे कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में चालक की लापरवाही से मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। अफसरों के मुताबिक शंटिंग के दौरान नींद की झपकी के कारण गलत ट्रैक पर गाड़ी ले जाने और हड़बड़ाहट में गाड़ी को सही ट्रैक पर करते समय  मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। मुरादाबाद से आई एक्सीडेंटल रिलीफ टीम (एआरटी) ने क्रेन की मदद से डिब्बों को पटरी पर लाकर अन्य ट्रेनों का संचालन शुरू कराया। इस कारण बिजनौर से मुरादाबाद जाने वाली पैसेंजर और लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को बीच में ही रोकना पड़ा।  
विज्ञापन

मालगाड़ी को बिजनौर स्टेशन पर खाद की रैक उतारने के बाद सहारनपुर जाना था। रविवार सुबह करीब चार बजे बिजनौर स्टेशन पर मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। अफसरों के अनुसार लक्सर निवासी चालक श्रीकांत राणा नींद की झपकी लगने के कारण गलत ट्रैक पर गाड़ी चली गई और गार्ड की सूचना पर हड़बड़ाहट में सही ट्रैक पर लाने के दौरान यह हादसा हुआ। 
इसकी सूचना मिली तो अफसरों के होश उड़ गए। स्टेशन अधीक्षक अरविंद राठी अन्य कर्मचारियों के साथ स्टेशन पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। मामले की सूचना मुरादाबाद डीआरएम को दी गई।  
विज्ञापन

एडीआरएम शरद श्रीवास्तव बिजनौर पहुंचे और घटना के बारे में बारीकी से जाना। गार्ड सुनील कुमार ने बताया कि उसने चालक को सहारनपुर जाने वाली दिशा के लिए सिग्नल दिया, लेकिन चालक ने मुरादाबाद के लिए शंटिंग कर दी। इसकी सूचना देने पर चालक ने हड़बड़ी में सही ट्रैक की ओर मालगाड़ी को ले जाने के दौरान   गाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि इसमें जान माल की कोई हानि नहीं हुई, लेकिन दो ट्रेनें प्रभावित जरूर र्हुइं। इससे मुसाफिरों को कड़ी समस्या का सामना करना पड़ा। गाड़ियों को इमरजेंसी में     वहीं पर रोकना पड़ा। एडीआरएम ने कहा कि लापरवाही की जांच की जाएगी। उसके बाद चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

छह घंटे तक बाधित रहा रेलमार्ग 
गार्ड सुनील कुमार ने समय रहते ध्यान कर लिया गया। अन्यथा गाड़ी   पलट भी सकती थी। गलत लोकेशन में जाते देख गार्ड ने चालक को वायरलेस कर सूचना दी कि गाड़ी गलत दिशा में जा रही है। गाड़ी को सहारनपुर के लिए जाना है, लेकिन मालगाड़ी मुरादाबाद की ओर जा रही है। हड़बड़ाकर चालक ने जैसे ही गाड़ी का गियर चेंज किया तो अनियंत्रित होकर डिब्बे   पटरी से उतर गए। सुबह करीब चार बजे हादसा होने के बाद नजीबाबाद-मुरादाबाद पैसेंजर और लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन प्रभावित हुई। दोनों ट्रेन को बीच में ही रोक दिया गया। व्यवस्था को दुरुस्त करने के बाद इन गाड़ियों का संचालन शुरू करा दिया गया। एडीआरएम शरद श्रीवास्तव ने बताया कि मामला गंभीर है। जिस कर्मचारी की भी लापरवाही सामने आएगी उस पर कार्रवाई की जाएगी। एडीआरएम के मुताबिक उन्होंने रेलवे की संयुक्त टीम को जांच रिपोर्ट तैयार कर उन्हें सौंपने को कहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें