फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में मांस के साथ चार गिरफ्तार

विज्ञापन
अफजलगढ़ में पकड़े गए गोकशी के आरोपी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
अफजलगढ़। गांव आसफाबाद चमन में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पशु कटान करते चार आरोपियों को धर दबोचा है। कुछ आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। मौके से पुलिस ने 40 किलो मांस व उपकरण बरामद किए। पुलिस ने पकड़े गए चार आरोपियों सहित आठ को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि बृहस्पतिवार देर सायं करीब पौने आठ बजे पुलिस चेकिंग पर थी। जब वह गांव भज्जावाला पहुंचे तो उन्हें गांव आसफाबाद चमन के एक घर में गोवंशीय पशु काटे जाने की सूचना मिली। पुलिस टीम गांव आसफाबाद चमन में फरीद के घर पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को घेर लिया। अपने को घिरा देख उनमें से एक व्यक्ति ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मौके से चार आरोपियों को पकड़ लिया। वहीं कुछ आरोपी फरार होने में कामयाब हो गये। पूछताछ में पकड़े गये व्यक्तियों ने अपना नाम फरीद, शकील, फुरकान व इमरान गांव निवासी होना बताया। पुलिस ने फरीद के पास से एक 315 बोर का तमंचा व कारतूस तथा शकील के पास से एक चाकू सहित 40 किलो मांस व अन्य सामान बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों ने अपने फरार हुए साथियों के नाम रफी उर्फ रफिया, रमजानी, बदलू व अकरम बताया। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों सहित आठ लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। बरामद मांस का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
गोकशी के आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग
बिजनौर। विश्व हिंदू परिषद ने डीएम रमाकांत पांडेय के सामने जिले में बढ़ती गोकशी की घटनाओं का मामला उठाया है। गोकशी के आरोपियों के खिलाफ रासुका लगाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि जिले में पिछले 15 दिनों में गोकशी की घटनाएं हो रही हैं। किरतपुर थाने के गांव भगवानपुर में 30 अप्रैल को गोकशी की गई। एक मई को हीमपुरदीपा थाने के गांव मसीतपुर, तीन मई को गंज चौकी क्षेत्र में, आठ मई को कोतवाली शहर के गांव मुकरनपुर, 14 मई को हीमपुरदीपा में गोहत्या की गई। मौके पर अनिल चौधरी, जितेंद्र चौधरी, मनोज शर्मा, अमित राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें