फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह ब्लॉक में दो-दो दावेदारों के पर्चे दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
छह ब्लॉक में दो-दो दावेदारों के पर्चे दाखिल
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के 11 ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए 18 नामांकन पत्र दाखिल हुए। इनमें जांच में एक नामांकन पत्र निरस्त हो गया है। 17 नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। पांच ब्लॉक में एक-एक नामांकन पत्र होने से दावेदारों का निर्विरोध चुना जाना तय है। नौ जुलाई आज नाम वापसी का दिन है।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए 11 ब्लॉक में सुबह 11 बजे से नामांकन पत्र दाखिल करने का काम शुरू हुआ। तय समय शाम तीन बजे तक कुल 18 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। तीन बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्रों की जांच हुई। जांच में मौहम्मदपुर देवमल ब्लॉक की शशी देवी का नामांकन पत्र विभिन्न तकनीकी कारणों से निरस्त हो गया है। इसके बाद 11 ब्लाक में 17 नामांकन पत्र रह गए हैं। अधिकतर ब्लॉकों में सबसे पहले भाजपा के दावेदारों ने नामजदगी कराई। दावेदार अपने समर्थकों के साथ आए थे। नौ जुलाई आज नामांकन पत्र की वापसी का दिन है। सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। ब्लॉक प्रमुख पदों के दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल करने में पूरी चौकसी बरती। हर दावेदार ने नामांकन पत्र के दो-तीन सेट जमा किए। दावेदार नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए अपने वकील लेकर आए थे। अभिलेखों को कई बार जांचने के बाद नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन

इन ब्लाकों में एक-एक नामांकन पत्र
हल्दौर ब्लॉक में भाजपा के बिजेंद्र सिंह, मौहम्मदपुर देवमल ब्लाक में ममता सिंह भाजपा, नहटौर ब्लॉक में राकेश कुमार भाजपा, नूरपुर में आकांक्षा चौहान भाजपा, स्योहारा में उज्ज्वल चौहान भाजपा।
विज्ञापन

इन ब्लॉक में दो-दो नामांकन पत्र
नजीबाबाद ब्लॉक में अवधेश कुमार भाजपा, तपराज सिंह निर्दलीय, अफजलगढ़ ब्लाक में प्रदीप कुमार बबली भाजपा व शैलेंद्र चौहान सपा, कोतवाली ब्लॉक में तृप्ति राजपूत भाजपा व पंकज अग्रवाल निर्दलीय, किरतपुर ब्लॉक में अंकित कुमार भाजपा व हिमालय निर्दलीय, जलीलपुर ब्लॉक में कुंतेश देवी भाजपा व वीना धारीवाल निर्दलीय तथा धामपुर ब्लॉक में क्षमा हेमलता चौहान भाजपा व डॉ. कुसुम रघुवंशी निर्दलीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें