बसपा ने रूचि वीरा को अनुशासनहीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण बसपा से निष्कासित कर दिया है। बसपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार के मुताबिक अनुशासनहीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की रूचि वीरा की छानबीन कराने के बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई हुई है।
यह भी पढ़ें: यूपी: बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी से लूटा एक लाख कैश, गोली मारकर हुए फरार, कर्मचारी गंभीर
सूत्रों के मुताबिक रूचि वीरा बिजनौर में पिछले दिनों हुए वैश्य सम्मेलन में शामिल हुईं थी। इस सम्मेेलन में जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल समेत कई नेता मौजूद थे। बसपा हाईकमान को रूचि वीरा की यह बात नागवार गुजरी। इसके अलावा जिले के बसपा नेताओं ने बसपा सुप्रीमो मायावती के कान भर दिए कि रामपुर में विधानसभा के होने वाले उपचुनाव में रूचि वीरा सक्रिय भूमिका निभाने की योजना बना रही हैं।
सपा में रहते हुए उनके आजम खां से नजदीकी संबंध रहे हैं। यह बात हाईकमान को पता चलते ही रूचि वीरा के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। हाईकमान के निर्देश पर उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। रूचि वीरा के पार्टी से निष्कासित होने पर उनके समर्थकों में खलबली मची हुई है।