फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर गिरोह का खुलासा, रोडवेज बसों में इन यात्रियों के चुराते थे लैपटॉप, मोबाइल से है कनेक्शन

Thu, 19 Sep 2019 06:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एसपी सिटी अखिलेश कुमार नारायण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ पुलिस ने रोडवेज बसों में यात्रियों के लैपटॉप चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया। गुरूवार को प्रेसवार्ता में एसपी सिटी अखिलेश कुमार नारायण ने गिरोह की चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए बताया कि ये किस तरह यात्रियों के बैग से महंगे लैपटॉप चुरा लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों की कीमत के लैपटॉप बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शराब रैकेट का पर्दाफाश: करोड़ों के रैपर, ढक्कन से अरबों का कारोबार, 9 राज्यों में फैला था व्यापार

पुलिस लाइन में एसपी सिटी ने प्रेसवार्ता में बताया कि सदर पुलिस ने लैपटॉप चुराने वाले दो युवकों को चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। दोनों शातिरों ने बताया कि उन्होंने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इकबाल निवासी ढबाई नगर, शहजाद निवासी ढबाई नगर ने रोडवेज बस स्टेंड और रेलवे स्टेशनों से कई कीमती लैपटॉप चोरी किए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में करते थे वारदात
सदर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद ब्रान्डेड कंपनी के चालीस लैपटॉप बरामद किए गए हैं। जिनकी कीमत लाखों रुपये की है। शातिरों ने पूछताछ में बताया कि ये मेरठ दिल्ली गाजियाबाद समेत कई जिलों में वारदात को अंजाम देते थे। 

यह भी पढ़ें: सुभारती के अधीक्षक की हत्या के दो आरोपियों ने दिल्ली थाने में किया सरेंडर, 25-25 हजार का था इनाम

बताया कि ऐसे यात्रियों के बारे में पहले ही पता कर लेते थे जिनके पास लैपटॉप होते थे। इसके बाद बस में चढ़ते और ऐसे यात्रियों को निशाना बनाते जो अपने मोबाइल फोन में व्यस्त होते थे। मोबाइल फोन में व्यस्त होने के कारण यात्रियों को लैपटॉप चोरी होने की जानकारी भी नही लग पाती थी। 

लैपटॉप चोरी करने के बाद आरोपी इन्हें मेरठ में ही एक दुकानदार के माध्यम से बेच देते थे। पुलिस ने चालीस लैपटॉप के अलावा पांच हार्डडिस्क, आठ चार्जर भी बरामद किए हैं। पुलिस इनके फरार साथियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें