साहू नरेशचंद अग्रवाल (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में कत्था कारोबारी, नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन एवं समाजसेवी साहू नरेशचंद अग्रवाल का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। क्रोएशिया में भारत के राजदूत संदीप अग्रवाल अपने पिता की मृत्यु की खबर सुनते ही दिल्ली एयरपोर्ट से नजीबाबाद पहुंचे। पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार शुक्रवार (आज) सुबह नौ बजे किया जाएगा।
सादगी, ईमानदारी और समाजसेवा के साथ हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल रहे नरेेशचंद अग्रवाल सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद के लिए पहचान रखते थे। संदीप अग्रवाल, नवल अग्रवाल, रवि अग्रवाल को उनके पिता के निधन पर विधायक हाजी तसलीम अहमद, चेयरमैन मुअज्जम खां, भाजपा नगर अध्यक्ष अजय माहेश्वरी, सीकेआई के एमडी राकेेश अग्रवाल, प्रधानाचार्य महताब अहमद आदि संवेदना व्यक्त की।
नरेशचंद्र अग्रवाल के निधन पर आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज नजीबाबाद का शुक्रवार अवकाश रहेगा। शिक्षण संस्थाओं एमडीएस इंटर कॉलेज, एमडीकेवी में भी नरेशचंद अग्रवाल के निधन पर शोक सभाएं आयोजित की गईं।