नजीबाबाद में वन प्रभाग रेंजरो की बैठक लेते डीएफओ डा. एमके शुक्ला
- फोटो : NAZIBABAD
गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में कांवड़ियों की सुरक्षा करेंगे वन अधिकारी
नजीबाबाद। कांवड़ यात्रा को लेकर डीएफओ ने वन प्रभाग के रेंजरों की बैठक ली और कांवड़ यात्रा के दौरान गुलदार प्रभावित क्षेत्र से कांवड़ियों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
बुधवार को डीएम के निर्देश पर बिजनौर वन प्रभाग के रेंजरों की बैठक डीएफओ डॉ. एमके शुक्ला ने ली। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान वन विभाग कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगा। हरिद्वार नजीबाबाद के बीच काफी मार्ग गुलदार बाहुल्य क्षेत्र है। गुलदार के खतरे को देखते हुए उन्होंने वन क्षेत्राधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी ऐसे क्षेत्रों में फ्लेक्सी लगवाई जाएंगी, जिस पर गुलदार से सतर्क रहने का संदेश लिखा होगा। इसके अलावा अतिरिक्त गश्त की भी व्यवस्था रहेगी। कांवड़ यात्रियों को सचेत किया जाएगा कि वे जंगल व सुनसान इलाकों में अकेले यात्रा न करें। उन्होंने वन क्षेत्राधिकारी को अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक भी सलाह दी। कांवड़ यात्रियों के मार्ग व सार्वजनिक स्थानों पर पेम्फलेट चस्पा कर उसमेें वन अधिकारियों के फोन नंबर भी अंकित की सलाह दी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क रहने और सीयूजी नम्बर हर समय खुला रखने के निर्देश दिए। बैठक में गजेंद्र बहादुर सिंह, विजेंद्र सिंह, विरेन्द्र सिंह रावत, हरीश मेहता आदि रेंजर उपस्थित रहे।