लाइन में लगी महिला को जब भूख लगी तो सड़क पर खाने बैठ गई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर के राजा का ताजपुर में बैंकों में नकदी कमी के चलते जहां एक वृद्ध महिला को उपचार के लिए भी बैंक से रकम नहीं मिल पाई। वही, हाथों में रकम नहीं होने पर एक युवती की शादी को उसके परिजनों ने आगे बढ़ा दिया।
ताजपुर में पिछले कई दिनो से बैंकों से नकदी निकासी नहीं हो पा रही है। इलाहाबाद बैंक में नौ दिनों के बाद खाताधारकों को दो -दो हजार रुपये दिए गए। बुधवार को एसबीआई ताजपुर में एक 98 वर्षीय महिला छोटी देवी की हालत नाजुक होने पर उसके परिजन उसको रिक्शा में लेकर रकम निकासी के लिए बैंक पहुंचे, लेकिन बैंक में नकदी नहीं होने के कारण परिजनों को रुपये नहीं मिल सके। इससे परिजनों को बैरंग लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं, तेलीपुरा निवासी एक युवती की शादी उसके परिजनों ने नकदी की किल्लत के चलते आगे बढ़ा दी। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक का कहना है कि कैश नहीं होने के कारण नकदी नहीं दी जा सकी।