फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट जमा करने से पहले देनी होगी जानकारी

Thu, 15 Dec 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में एक्सिस बैंक में 500 व एक हजार के नोट जमा करने से पहले अब उपभोक्ताओं को उनके पाने का स्त्रोत भी बताना होगा। बैंक में उपभोक्ताओं से डिक्लेरेशन फार्म लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

500 व एक हजार के नोट जमा करने के लिए अब भी बैंकों में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ रही है। उपभोक्ता बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों पर गलत तरीके से कुछ लोगों से रुपये बदलने का आरोप लगाते रहे हैं। दिल्ली में एक्सिस बैंक के कुछ मैनेजरों के घर पर भी करोड़ों रुपये की नगदी बरामद हुई है। मामला सुर्खियों में आने के बाद बैंक अधिकारी फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। अब बैंक में 500 और एक हजार रुपये के नोट जमा करने आने वालों से डिक्लेरेशन फार्म भरवाया जा रहा है। उपभोक्ताओं से यह पूछा जा रहा है कि यह नोट वे कहां से लाए। नोटों के आने का स्त्रोत दर्शाने के बाद ही यह नोट उपभोक्ता के खाते में जमा किए जा रहे हैं। उपभोक्ता के खाते में जमा होने वाले 500 व एक हजार के सभी नोटों पर बैंक के आला अधिकारी नजर जमाए हुए हैं। बैंक अधिकारियों के मुताबिक अब बिना डिक्लेरेशन के 500 व एक हजार के नोट जमा नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें