फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के ट्रिप बढ़ाए

Tue, 10 Nov 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। दीपावली पर यात्रियों को सुविधा देने के लिए रोडवेज ने भी कमर कस ली है। लोकल रूट पर बसों के ट्रिप बढ़ा दिए और दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए आधी बसे लगा दी है।
विज्ञापन


साथ ही निगम ने त्यौहार के मौके पर लगातार ड्यूटी करने वाले स्टाफ को इंसेंटिव देने की घोषणा की। दीपावली के त्यौहार पर बाहर रहकर काम करने वाले अधिकांश लोग अपने घर आते हैं।

बिजनौर डिपो में निगम की 108 बस और 12 अनुबंधित बसें हैं। इनसे अधिकांश बसों को अधिकारियों ने मरम्मत कराकर रूट पर उतार दिया है।

मंगलवार की शाम को करीब बीस बसे दिल्ली भेज दी, ताकि त्यौहार के मौके पर सुबह से ही लोगों को दिक्कत न हो। बाहर से आने वाले यात्रियों को घर जाने के लिए सभी मार्गों पर अंतिम बस सेवा का समय बढ़ा दिया।
विज्ञापन


अधिकांश रूटों पर साढ़े सात बजे के बाद बस नहीं मिलती है, लेकिन दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज त्यौहार तक बिजनौर बस स्टेशन से रात नौ बजे तक बसें मिलेेगी।

एआरएम सुभाष राय ने बताया यात्रियों की सुविधाओं का हरसंभव ख्याल रखा गया है। उन्हें परेशानी नहीं होने दी जाएगी। साथ ही त्यौहार पर निगम ने चालक, परिचालक और कार्यशाला में काम करने वाले स्टाफ के लिए इंसेंटिव देने की घोषणा की है। इंसेंटिव लेने के लिए कर्मचारियों को लगातार सात दिन तक ड्यूटी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें