फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के लिए अलख जगाई

Sat, 02 Apr 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
गांव सुहागपुर में स्कूल चलो रैली निकालते प्राथमिक विद्यालय के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में  परिषदीय स्कूलों में बच्चों का नामांकन कराने के लिए गांवों में स्कूल चलो अभियान को रैली निकाली गई। आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों की सूची लेकर घर-घर संपर्क करना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


स्कूलों में बच्चों के प्रवेश करने के लिए शिक्षा सत्र के दूसरे दिन भी स्कूलों द्वारा गांवों में स्कूल चलो अभियान को रैली निकाली गई। प्राथमिक विद्यालय तिमरपुर में ग्राम प्रधान संजु देवी व प्रधानाध्यापिका मीनू सिंह के नेतृत्व में गांव में रैली निकाल कर शिक्षा की अलख जगाई गई।

शिक्षिका अनीता रानी, मनोरमा, रचना, धर्मवती तथा कई विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य व स्कूल की रसोइया भी मौजूद रही। साथ ही बीएसए के जयकरन सिंह यादव के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्रों से पांच से अधिक आयु वर्ग के बच्चों की सूची प्राप्त कर उनका प्रवेश करने के लिए शिक्षकों को अ भिभावकों से संपर्क करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें