फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम में फुटबॉल गोल पोस्ट गिरने से खिलाड़ी की मौत

Fri, 30 Mar 2018 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
खिलाड़ी की मौत के बाद अस्पताल से शव ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजनौर में नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में दौड़ लगा रहे कबड्डी खिलाड़ी वंश (13)  की सिर पर फुटबॉल की गोल पोस्ट गिरने से मौत हो गई। घटना से आक्रोशित खिलाड़ियों ने उसके शव को स्टेडियम के सामने दिल्ली पौड़ी नेशनल हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया। मामले में स्टेडियम प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आ रही है। पोस्ट को उखाड़कर लापरवाही के साथ मैदान रखवा दिया गया था। घटना के बाद जिला क्रीड़ा अधिकारी को हटा दिया गया है साथ ही पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। वंश के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की गई है।  इस मामले में वंश के पिता ने स्टेडियम अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कराया है।
वंश गांव आदमपुर निवासी पवन कुमार का पुत्र था और स्टेडियम में कबड्डी की प्रैक्टिस करता था। शुक्रवार को वह वॉर्म अप करने के लिए स्टेडियम में दौड़ रहा था, तभी क्रिकेट पिच के पास रखा फुटबॉल का गोल पोस्ट उसके ऊपर गिर गया। वंश को साथी खिलाड़ी गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। साथी खिलाड़ी नारेबाजी करते हुए वंश के शव को स्ट्रेचर पर ही जिला अस्पताल से स्टेडियम के सामने ले आए और दिल्ली पौड़ी नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। खिलाड़ियों का आरोप था कि गोल पोस्ट गलने के बाद भी उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। खिलाड़ियों ने आरोपी कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिजनों को पांच लाख का मुआवजा देने की मांग की। करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- क्रीड़ा अधिकारी योगेंद्र पाल सिंह को हटा दिया गया है, उनका चार्ज पूर्ण सिंह को दिया गया है। जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति की ओर से वंश के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद की जा रही है। आज अवकाश का दिन था। पोल हवा में गिरा या किसी अन्य वजह से इसकी जांच कराई जा रही है। इस पोल को मोडीफाई कराया गया था। यह किसने कराया, किसने उसे वहां रखवाया हुआ था। सुरक्षा का ध्यान क्यों नहीं रखा गया, इन बिंदुओं  पर जांच कराई जा रही हैै। विजय कुमार, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी मुरादाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें