खाद्यान्न किट वितरित की
नगीना। एमकेडी महिला महाविद्यालय व एमकेडी अग्रिम एकेडमी नहटौर की प्रबंध कमेटी के सदस्यों ने नगीना में करीब 100 निर्धन परिवारों को खाद्यान्न किट वितरित कीं। प्रबंध कमेटी के राजेश अग्रवाल व अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने नगर के विभिन्न मोहल्लों में चयनित निर्धन परिवारों को खुद जाकर खाद्य सामग्री बांटी।
पीपीई किट का वितरण
कासमपुर गढ़ी। सफाई कर्मचारियों एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों को पीपीई किट का वितरण किया गया।
खंड विकास कार्यालय कासमपुर गढ़ी में खंड विकास अधिकारी जोहरी ने ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं सफाई कर्मचारियों को पीपीई किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत अजमल हुसैन, कृपाल सिंह, करुणा चौहान इरफान अली मंसूरी, मनोज कुमार, वीर सिंह आदि उपस्थित रहे।