फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा पर कोविड गाइड लाइन का करें पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद-उल-अजहा पर कोविड गाइड लाइन का करें पालन
विज्ञापन

नजीबाबाद। कोविड-19 संक्रमण दौर में उलमा मुस्लिमों से अहतराम के साथ ईद-उल-अजहा मनाने और सफाई का खास ध्यान देने की सलाह देते हैं।
मुफ्ती मो.सज्जाद हनीफ फरमाते हैं कि ईद-उल-अजहा मजहबी त्योहार हैं। इस्लाम में हिदायत दी गई है कि त्योहार कोई भी हो, उसके मनाने के तौर-तरीके से किसी को परेशानी न हो। मुफ्ती सज्जाद ने ईद-उल-अजहा त्योहार पुरखुलूस माहौल में मनाने, सभी की भावनाओं का अहतराम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 दौर को देखते हुए कुर्बानी को काफी ध्यान से करने और सफाई पर ध्यान दें।
विज्ञापन

मौलाना असलम कासमी ने ईद-उल-अजहा पर नमाज घर पर ही पढ़ने, भीड़ से बचने, कोविड गाइड लाइन का पालन करने और मस्जिदों में पांच से ज्यादा लोग नमाज के लिए न पहुंचने की सलाह दी। मौलाना असलम ने तीन दिन तक मनाए जाने वाले ईद-उल-अजहा को परस्पर सौहार्द और गंगा जमुनी रिवायत के साथ मनाने की सलाह दी।
विज्ञापन

-- कुर्बानी के समय इन बातों का ध्यान रखें
- गोवंश या किसी भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न दें।
- एक साल से कम उम्र के पशु की कुर्बानी न दें।
- बीमार और अपंग पशु की कुर्बानी न दें।
- कुर्बानी का गोश्त ढककर लाएं।
- अवशेषों को गड्ढा खोदकर दबा दें।
- रक्त और अवशेष नाली में न डालें।
- पुरानी जगह पर ही करें कुर्बानी, नई परंपराओं से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें