फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों में लगाई जाने लगीं फॉग लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बसों में लगाई जाने लगीं फॉग लाइट
विज्ञापन

बिजनौर। कोहरे को लेकर रोडवेज निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिसके चलते वर्कशॉप कर्मचारियों को बसों में फॉग लाइट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। डिपो से अलग-अलग रूटों के लिए 114 बसों का संचालन किया जाता है। जिसमें से 40 बसों में फॉग लाइट लग चुकी हैं। जबकि 74 बसों में अभी तक फॉग लाइट नहीं लगी हुई हैं।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम के कोहरा होने की वजह से कई बार हादसे हो जाते हैं। इन्हीं हादसों को रोकने के लिए बसों में फॉग लाइटें लगाई जाती हैं। फॉग लाइट की वजह से घनघोर कोहरे में भी चालक को साफ दिखाई देता है। बिजनौर डिपो इंचार्ज कुसुमलता ने बताया कि डिपो से 114 बसें संचालित की जाती हैं। जिसमें से अभी तक 40 बसों में फॉग लाइट लगी हुई हैं। डिपो से प्रयागराज, लखनऊ तक बसें संचालित की जाती हैं। हादसों को टालने के लिए लंबे रूट पर जाने वाली बसों में भी लाइट लगाने की जरूरत है। कोहरे की वजह से सर्दी के मौसम में सड़क हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है। जिसके चलते बसों में फॉग लाइट होने से हादसे होने की आशंका कम रहती है। डिपो इंचार्ज ने कहा कि अभी तक ज्यादा कोहरा देखने को नहीं मिला है। जिसकी वजह से बसों में फॉग लाइट नहीं लगवाई गई हैं। डिपो की 114 बसों में से बची हुई 74 बसों में जल्द ही फॉग लाइट लगवा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें