फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने किया परेशान, शीत लहर ने बढ़ाई ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे ने किया परेशान, शीत लहर ने बढ़ाई ठिठुरन
विज्ञापन

बिजनौर। शीत लहर और पूरे दिन घटना कोहरा छाए रहने के कारण रविवार का दिन मुसीबत भरा रहा। कोहरे के कारण धूप भी हल्की ही रही। जिसके कारण बाजारों में भी कम भीड़भाड़ दिखाई दी। जिले का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि अभी सर्दी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात से घना कोहरे के बीच पाला पड़ने से ठंड और गहरा गई। रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कुछ अंतर आया, लेकिन धूप नरम रहने से लोगों को राहत का अनुभव नहीं हुआ। मौसम विभाग और विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलेगी। शीतलहर सोमवार को भी चलेगी और कोहरे के साथ पाला भी पड़ सकता है। मौसम वेधशाला नगीना के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 08.02 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को तापमान घटा, जिससे कोहरे के चलते दोपहर 12 बजे के बाद तक धूप नहीं निकली। सर्द हवा के कारण ठिठुरन बरकरार रही। लगभग एक बजे के आसपास हल्की धूप निकली, लेकिन तीन बजते ही फिर से कोहरा आ गया। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को भी न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया है। अभी पश्चिम से सर्द हवा आ रही है, जिससे अभी राहत की उम्मीद नहीं है। कृषि वैज्ञानिक केके सिंह ने बताया कि सुबह के समय पाला पड़ने का असर अभी तीन-चार दिन बाद ही दिखेगा। उन्होंने कहा कि यदि मौसम कुछ दिन तक इसी तरह खराब रहा तो आलू, टमाटर, मटर और सरसों की फसल प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें