फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम फीस में तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर भरे भविष्य की उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
कम फीस में तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर भरे भविष्य की उड़ान
विज्ञापन

बिजनौर। यदि आप बहुत कम फीस खर्च में तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रोजगार की राह पकड़ना चाहते हैं, तो राजकीय आईटीआई में कर सकते हैं। वजह, शासन ने समस्त राजकीय आईटीआई में संचालित एक व दो वर्षीय व्यवसाय शिक्षा के लिए सामान्य एवं पिछड़ी जाति के अभ्यर्थियों का 40 रुपये प्रतिमाह शुल्क निर्धारित किया। अनुसूचित जाति एवं जनजाति से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। आईटीआई में प्रवेश के लिए सात जुलाई से ऑनलाइन आवेदन होने लगे हैं।
जनपद में राजकीय आईटीआई का शैक्षिक सत्र अगस्त माह से प्रारंभ होगा। इस सत्र के प्रवेश के लिए वेब पर सात जुलाई से आवेदन पत्र ऑनलाइन भरे जाने प्रारंभ हो गए हैं। राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधान सहायक राकेश शर्मा बताया कि तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने से रोजगार की राह आसान हो जाती है। शासन के निर्देश पर संस्थान की ओर समय समय पर कैंपस चयन, रोजगार मेले का आयोजन होता है। तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले युवकों को अच्छे वेतन पर रोजगार मिल जाता है। राजकीय आईटीआई बिजनौर के नोडल प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि ऐसे युवक एवं युवतियां जिन्होंने कक्षा आठ अथवा 10 की परीक्षा उत्तीर्ण की हो और उनकी आयु 14 वर्ष हो गई हो। वह प्रवेश फॉर्म ऑनलाइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 को लगेगा रोजगार मेला
बिजनौर। राजकीय आईटीआई बिजनौर के नोडल प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि 12 जुलाई को 10 बजे से राजकीय आईटीआई बिजनौर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक युवक अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र एवं उनकी फोटो प्रतियों के साथ सम्मिलित हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें