फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पिंजरे में कैद हुई पांच वर्षीय मादा गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। आबादी के करीब बढ़ापुर मार्ग पर गुलदार की दस्तक से दहशत में रहे लोगों को शनिवार को राहत मिली। वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में करीब पांच वर्षीय मादा गुलदार कैद हो गई। गुलदार के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

वन रेंजर प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि नगीना-बढ़ापुर मार्ग स्थित एक बैंक्विट हॉल के आसपास लोगों ने करीब एक सप्ताह पहले गुलदार देखे जाने की सूचना दी थी। इसके बाद विभाग ने 24 सितंबर को गुलदार को पकड़ने के लिए मौके पर पिंजरा लगाया था और उसमें मुर्गा बंद किया था। शनिवार सुबह करीब नौ बजे वन विभाग को पिंजरे में गुलदार के कैद होने की सूचना मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा तो करीब पांच वर्षीय मादा गुलदार पिंजरे में कैद थी। रेंजर ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद गुलदार को जंगल अथवा चिड़ियाघर भेजने की कार्रवाई की जाएगी। आबादी के नजदीक गुलदार की लगातार मौजूदगी से आसपास के लोगों में भय का माहौल बना हुआ था। गुलदार के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें