फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुलदार के हमले में मासूम समेत पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद/बिजनाैर। नजीबाबाद रायपुर मार्ग पर गांव कानपुर कला में गुलदार ने एक घंटे में दो बार हमला एक मासूम सहित पांच लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर भर्ती कराया।
विज्ञापन

नजीबाबाद रायपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर शाम गांव कलनपुर कला के नजदीक गांव लौट रहे हस्सान (18) और दिलशाद (24) पर गुलदार ने हमला बोल दिया। गुलदार की हमले से दोनों युवक घायल हो गए। उससे पूर्व गांव लौट रहे रामपाल, पुत्री माया और उसके तीन वर्षीय पुत्र पुरवांश पर गुलदार ने हमला बोल दिया. हमले से तीनों घायल हो गए। शोर मचाने और ग्रामीणों को आने पर गुलदार भाग निकला। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में भर्ती कराया। ग्रामीणों को कहना है कि कई दिनों से गुलदार गांव के पास तालाब के आसपास दिखाई दे रहा था। ग्रामीणों ने सामाजिक वानिकी से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें