बिजनौर। शहर के दो लोगों सहित जिले में कुल पांच नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनके साथ में लगभग 1780 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। नए मरीजों को शामिल कर जनपद में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3999 हो गई है।
सोमवार को बिजनौर शहर के दो सहित जिले में पांच और नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनके साथ में लगभग 1780 की जांच रिपोर्ट नगेटिव आई। सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को बिजनौर शहर के मोहल्ला नई बस्ती बी-24 निकट बुल्ला का चौराहा, नई बस्ती के ही बी-23 रविदास नगर, स्योहारा चुंगी के पास स्थित मोहल्ला काहरान धामपुर, मोहल्ला अख्तर टावर के निकट खारी झालू, गांव नांगल से एक-एक नया मरीज कोरोना संक्रमित मिला। सीएमओ के अनुसार अब तक जिले से कुल दो लाख 33 हजार 256 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुल दो लाख 32 हजार 83 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से लगभग 3999 लोग कोरोना पॉजिटिव और करीब दो लाख 28 हजार 84 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में लगभग 1183 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। अब तक लगभग 3799 लोगों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना से जंग जीती है। अब तक कोरोना से कुल 54 लोगों की मौत हुई हैं और 146 सक्रिय उपचाराधीन केस हैं।