फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी/,एसीटी छात्रवृति दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। नगीना लोकसभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीशचंद्र ने सीएम योगी आदित्यनाथ से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति पूर्व की भांति दिलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

सांसद ने सीएम को लिखे सिफारिशी पत्र में कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों का बड़ा वर्ग प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में छात्रवृत्ति की मदद से ही पढ़ता है। इसी से उनकी पढ़ाई से संबंधित जरूरत और कॉलेज की फीस जमा होती है। ये छात्र छात्रवृत्ति के सहारे ही शून्य बैलेंस पर एडमिशन लेकर पढ़ाई करते थे। लेकिन सरकार ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग छात्रों की छात्रवृत्ति रोक दी गई है। इस कारण इन छात्रों का एडमिशन नहीं हो पा रहा है और इनकी पढ़ाई पर ब्रेक लग गया है। सांसद ने सीएम से आग्रह किया है कि जल्द ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति चालू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें