फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पांच और कोरोना संक्रमित, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पांच और कोरोना संक्रमित, एक की मौत
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के पांच और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 1775 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। नए मरीजों को शामिल कर जनपद में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3589 हो गई है। इनमें से अब तक 3411 मरीजों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बलबूते कोरोना को मात दी है। अब तक करीब 54 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 124 रह गए हैं। इसके अलावा सुभारती मेडिकल कॉलेज मेरठ में भर्ती नगर के ही एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को पांच और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 1775 की जांच रिपोर्ट नगेटिव आई। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल एक लाख 93 हजार 235 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 3589 लोग कोरोना पॉजिटिव और लगभग एक लाख 86 हजार 167 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। अब तक लगभग 3411 मरीजों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना से जंग जीती है। वर्तमान में 3411 जांच रिपोर्ट अभी लंबित हैं। अब तक कोरोना से कुल 54 लोगों की मौत हुई हैं। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को पुलिस लाइन से, बिजनौर नगर, मोहल्ला साहित्य विहार कालोनी, कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव मंगोलपुरा रूपचंद, इसी इलाके के गांव जमालपुर पठानी, नजीबाबाद की सावित्री कालोनी से एक-एक मरीज की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। सीएमओ ने बताया कि बिजनौर शहर के मोहल्ला ब्रह्मानान निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान सुभारती मेडिकल कालेज मेरठ में मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें 24 अक्तूबर को सुभारती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था और 25 अक्तूबर को उनकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। तीन नवंबर को हुए दूसरे कोविड-19 टेस्ट में भी संक्रमण की पुष्टि हुई। शनिवार को मेरठ में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें