फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में पांच और लोगों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें पुलिस के एक वरिष्ट अधिकारी की माता और किरतपुर के मोहल्ला अफगानान के संक्रमित निकले युवक की बहन, बेटा तथा दो अन्य शामिल हैं। इनमें से चार को मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र स्वाहेड़ी में बने कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। जबकि संक्रमित युवक के बेटे को मुरादाबाद भेजा गया है।
विज्ञापन

आए दिन जिले में कोरोना पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। इससे जिला प्रशासन समेत स्वास्थ्य अफसर परेशान हैं। जिले में बढ़ रही संक्रमितों की संख्या स्वास्थ्य अफसरों के पसीने छुड़ा रही है। जिले में पांच और कोरोना पॉजिटिव केस मिले तो अफसरों की चिंता और बढ़ गई है। रविवार को भी जिले में दस लोग पॉजिटिव आए थे। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि रविवार की देर रात आई 89 जांच रिपोर्ट में पांच पॉजिटिव और शेष 84 नेगेटिव आई। इनमें से दो किरतपुर के मोहल्ला अफगानान निवासी पूर्व में संक्रमित निकले युवक की बहन और नौ साल का पुत्र हैं। एक वृद्धा बिजनौर की हैं जो पुलिस के एक वरिष्ट अधिकारी की माता हैं। जबकि दूसरी महिला धामपुर तहसील के गांव सरकड़ा चकराजमल की रहने वाली हैं। शेरकोट के मोहल्ला समना सराय निवासी एक युवती ने मुरादाबाद में एक प्राइवेट लैब में अपनी कोरोना की जांच कराई थी, जबकि अन्य तीन के सैंपल बिजनौर में ही लिए गए थे। पॉजिटिव मिले मरीजों के इलाके सील करा दिए गए हैं। किरतपुर का मोहल्ला अफगानान पहले से ही हॉटस्पॉट इलाका होने के कारण सील है। वहीं, पुलिस अधिकारी का कहना है कि उनकी मां आवास के ही दूसरे हिस्से में रहती थीं। वह अपने परिवार सहित मां के संपर्क में आए अन्य लोगों की भी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें