बिजनौर में इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा मेें शामिल होने वाले छात्रों की संख्या घट गई है। बोर्ड के निर्देश पर बालिकाओं के परीक्षा केंद्र उनके विद्यालयों से अधिकतम पांच किलोमीटर की दूरी पर होंगे।
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार पिछले साल करीब एक लाख से अधिक परीक्षार्थी दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। इस साल परीक्षा फार्म भरने वाले छात्रों की संख्या करीब 2500 कम हैं। बोर्ड नीति के अनुसार उन विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा, जिनमें कम से कम दो बैच हाई स्कूल व इंटर के पूर्व में निकल चुके हैं।
बोर्ड के स्पष्ट निर्देश है कि उन विद्यालयों को कतई परीक्षा केंद्र न बनाया जाए जहां परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार का व्यवधान रहा हो।