धामपुर के पांच अस्पताल सील, एक को नोटिस
धामपुर। अधिकृत चिकित्सक न मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने धामपुर नगर के पांच अस्पतालों को सील कर दिया है। जबकि एक अस्पताल के संचालक को नोटिस जारी किया गया है। विभाग की कार्रवाई से अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है।
स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवी दास ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ नगर के छह नर्सिंग होम पर छापा मारा। इस दौरान पांच अस्पतालों में अधिकृत चिकित्सकों के न मिलने पर संबंधित अस्पतालों को सील कर दिया गया है। एक अस्पताल के संचालक को नोटिस जारी किया गया है। सील होने वाले अस्पतालों में अर्चना नर्सिंग होम, चंदन हॉस्पिटल, रौनक नर्सिंग होम, परिधि नर्सिंग होम, अदन नर्सिंग होम शामिल हैं। कार्यवाही से डॉक्टरों में हड़कंप मचा है। नोडल अधिकारी देवीदास का कहना है कि अब यह कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी हालत में अनधिकृत अस्पतालों को चलने नहीं दिया जाएगा।