फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुर्वेदी प्रतिष्ठान पर देर रात लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। चतुर्वेदी स्वीट्स प्रतिष्ठान के ऊपरी तल पर भीषण आग लगने से लाखों का सामान जल कर राख हो गया। दमकल ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सीकेआई चौराहे के निकट स्थित चतुर्वेदी स्वीट्स पर शुक्रवार की देर रात अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। प्रतिष्ठान स्वामी विनायक चतुर्वेदी की सूचना पर अग्निशमन प्रभारी केएस जादौन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी भी सूचना मिलते ही पहुंच गए। अग्निशमन दल और क्षेत्रीय नागरिकों ने आग पर काबू करने का प्रयास किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा देर रात घटना स्थल पहुंचे। रात्रि लगभग 11.30 बजे हुए अग्निकांड में बिजनौर और नगीना से भी अग्निशमन दल बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

प्रतिष्ठान स्वामी के अनुसार प्रतिष्ठान के बाहर ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से प्रतिष्ठान के गोदाम क्षेत्र में आग लगी है। अग्निकांड में प्रतिष्ठान का इलेक्ट्रानिक सामान, रेपर, डिब्बे सहित लाखों का नुकसान हो गया। आग काबू पाने में अग्निशमन टीम के साथ पहुंचा होमगार्ड नौबहार सिंह गिरने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें