फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्कोहल के साथ पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
चांदपुर में अवैध अल्होकल के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
अल्कोहल के साथ पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आबकारी विभाग की टीम ने 1400 लीटर अल्कोहल पकड़ लिया। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो फरार हो गए। लग्जरी गाड़ियों से अल्कोहल की तस्करी की जा रही थी।
विज्ञापन

सोमवार शाम आबकारी विभाग को अल्कोहल की तस्करी किए जाने की सूचना मिली, जिस पर टीम ने चांदपुर में डेरा डाल दिया। रातभर गजरौला की ओर से आनी वाली गाड़ियों की निगरानी की गई। आखिरकार मंगलवार की तड़के चांदपुर में धनौरा रोड पर आंबेडकर चौक के पास चेकिंग के दौरान दो जायलो गाड़ी से 28 कैन बरामद की, जिनमें 1400 अवैध अल्कोहल भरा मिला। टीम ने मंडावर के मोहल्ला पटवारियान निवासी इफ्तखार, बिजनौर कोतवाली के गांव पेंदा निवासी सईद अहमद, मंडावर के मोहल्ला पटवारियान निवासी नसीम, थाना हीमपुर दीपा के गांव गंधौर निवासी सुंदर, चांदपुर निवासी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि मुख्य सरगना समेत दो आरोपी फरार हो गए। अल्कोहल पकड़ने में आबकारी निरीक्षक अभय सिंह, अमर सिह बौनाल, आबकारी निरीक्षक मोनिका यादव, आबकारी निरीक्षक सविता चौधरी समेत आबकारी की पूरी टीम रही। टीम की ओर से चांदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आबकारी निरीक्षक सविता चौधरी ने बताया कि इस अल्कोहल की तीव्रता 97 डिग्री है, जिससे करीब चार हजार लीटर शराब बनाई जा सकती थी। उन्होंने बताया कि रातभर अलर्ट रहने के चलते ही अल्कोहल पकड़ने में कामयाबी मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें