फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले होगा इलाज फिर मिट्टी उगलेगी ‘सोना’

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले होगा इलाज फिर मिट्टी उगलेगी ‘सोना’
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की 220 ग्राम पंचायतों में पहले मिट्टी का इलाज किया जाएगा। मिट्टी में पोषक तत्वों की पूर्ति की जाएगी। इसके बाद किसानों के खेत सोना उगलेंगे। पूरे गांव के किसानों को भी ऐसे ही पोषक तत्वों की पूर्ति करने को कहा जाएगा। इससे किसानों की खेतों में खाद देने की लागत कम होगी और खेतों की लगातार घट रही उर्वरक क्षमता भी फिर से बढ़ जाएगी।
खेतों से उत्पादन बढ़ाने और अधिक से अधिक फसल बोने सेे मिट्टी की उर्वरकता क्षमता घटती जा रही है। इसके अलावा किसान कई बार सालों तक लगातार एक ही फसल बोते हैं। इससे मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी आ जाती है। पोषक तत्वों की कमी का पता कराने के लिए केंद्र सरकार द्वारा मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत गांवों में मिट्टी के सैंपल लेकर देखा गया है कि मिट्टी में किन पोषक तत्वों की कमी है। जिले में मिट्टी में आयरन, जिंक, एनपीके आदि की कमी मिली है। पोषक तत्वों की कमी तो पता चल गई लेकिन किसानों ने इन पोषक तत्वों की खेतों में पूर्ति नहीं की। पोषक तत्वों की कमी को पूरी किए बिना अधिक उत्पादन नहीं पाया जा सकता है। अधिक उत्पादन लेने के लिए किसान ज्यादा रसायनिक खाद खेतों में डाल रहे हैं। हालांकि ये फसल की जरूरत को तो पूरा करते हैं, लेकिन मिट्टी को कोई फायदा नहीं पहुंचाते। अब कृषि विभाग खेतों की मिट्टी का ही उपचार कराएगा। इसके लिए जिले के हर ब्लॉक से 20-20 गांवों को चिह्नित किया गया है। वहां विभाग खेतों में एक हेक्टेअर जमीन में देखेगा कि किन किन पोषक तत्वों की कमी है। इन पोषक तत्वों की कमी को खाद आदि से पूरा किया जाएगा। इसके बाद खेतों में गेहूं की फसल बुवाई जाएगी। बाकी किसानों को दिखाया जाएगा कि पोषक तत्वों की पूर्ति करने वाले खेतों में गेहूं की फसल बाकी खेतों से कितनी अच्छी होगी। बाकी किसानों को भी पोषक तत्वों की पूर्ति करने को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

ये होंगे गांव शामिल
योजना में मिर्जापुर बंगर, करीमपुर बमनौली, बहादुर बुजुर्ग, अमीरपुर दास, बुरहानुद्दीनपुर, झीरन, मोर मखमूदपुर, लोदीपुर मिलक, अथाई अहीर, नवादा, हुसैनपुर खास, हीमपुर पृथिया, औलियापुर, रायपुर विज्जू, सलेम सराय, सब्दलपुर खुर्द, बाबरपुर, बेरखेड़ा, मुजफ्फरपुर खादर, चमनपुर सहित 220 ग्राम पंचायतों को चुना गया है।
विज्ञापन

करेंगे प्रेरित
प्रभारी उपकृषि निदेशक डा.अवधेश मिश्र के अनुसार नेशनल मिशन फॉन सस्टेनेबल एग्रीकल्चर के अंतर्गत मिट्टी में पोषक तत्वों की पूर्ति कराकर खेती कराई जाएगी। इससे खेतों में होने वाली पैदावार को देखा जाएगा। बाकी किसानों को भी पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें