फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में मिला स्वाइन फ्लू का पहला केस

विज्ञापन
विज्ञापन
- चांदपुर की 49 वर्षीय महिला स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, दिल्ली से लगा वायरस
विज्ञापन

- स्वास्थ्य विभाग संक्रमित महिला के घर टीम भेजकर कराएगा जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। दिल्ली एनसीआर के बाद बिजनौर में भी स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। चांदपुर के मोहल्ला बाजार निवासी 49 वर्षीय महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग महिला की जानकारी में जुटा हुआ है। फोन कर परिजनों ने महिला के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली जा रही है।

आईएचआईपी (एकीकृत स्वास्थ्य सूचना प्लेटफॉर्म) से महिला के स्वाइन फ्लू की चपेट में आने की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की निगरानी टीम रिपोर्ट में दर्ज महिला के रिश्तेदार के नंबर से बात कर रही है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रतीक किशोर ने बताया कि महिला को लिवर और किडनी की समस्या की जानकारी मिली है। समस्या होने पर आठ अगस्त को किलकारी हॉस्पिटल में इलाज कराने के बाद दिल्ली गई। वहां उसे तेज बुखार, खांसी, पेट दर्द जैसे लक्षण नजर आए। बाद में मेरठ मेडिकल कॉलेज में महिला की स्वाइन फ्लू की जांच की गई। जांच में महिला स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिली। अभी फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग के पास महिला के घर पर आइसोलेट होने या अस्पताल में भर्ती होने की सूचना नहीं है। क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता को मोहल्ले में भेजकर पुष्टि कराई जा रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में 10 बेड आरक्षित
मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू को लेकर भी तैयारी चल रही है। इसको लेकर फ्लू वार्ड बनाया गया है। जिसमें स्वाइन फ्लू के लक्षणों वाले मरीजों के लिए 10 बेड आरक्षित हैं। मरीजों एवं उनके तीमारदारों को फ्लू के प्रति जागरूक करने के लिए अस्पताल परिसर में फ्लू से संबंधित जागरूकता पोस्टर लगाए गए हैं। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक-एक बेड आरक्षित किया गया है। चिकित्सकों सहित अन्य स्टाफ को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इन लोगों को स्वाइन फ्लू होने का अधिक खतरा
- छोटे बच्चे जो पहले से किसी बीमारी से ग्रसित हों
- 65 वर्ष या उससे अधिक आयु व्यक्ति और गर्भवती महिलाओं
- अस्थमा, सांस की पुरानी बीमारी, मधुमेह, हृदय रोग, कैंसर, किडनी या लिवर सहित अन्य गंभीर होने पर
- रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर वाले व्यक्ति में स्वाइन फ्लू का अधिक खतरा
स्वाइन फ्लू के ये हैं लक्षण
- तेज बुखार और ठंड लगना
- सूखी खांसी और गले में खराश होना
- शरीर और मांसपेशियों में दर्द होना
- अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होना
- सिरदर्द और नाक बहना
- नाखूनों का नीला पड़ना
स्वाइन फ्लू से ऐसे करें बचाव
- साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोएं
- भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का उपयोग करें
- खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को ढकें
- लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें
- वर्जन :
जिले में एक महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। टीम भेजकर जांच के लिए सैंपल लिया जाएगा। साथ ही परिवार के लोगों की भी जांच कराएंगे। महिला के होम आइसोलेट होने की पुष्टि के लिए आशा को उसके घर भेजा गया है। - डॉ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें