फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में आग लगी

Mon, 22 Feb 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे कानपुर से गत्तों के खाली बक्सों से लदा ट्रक मुजफ्फरनगर जा रहा था। गांव खासपुरा में हाईवे किनारे ऊपर से निकल रही हाईटेंशन लाइन से ट्रक की बॉडी टकरा गई। ट्रक में करंट फैल गया और आग लग गई।
विज्ञापन


बढ़ापुर थाने के गांव भौज्जावाला निवासी ट्रक चालक राजकुमार व शेरकोट थाने के हरेवली निवासी क्लीनर शीशपाल ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। दोनों आग बुझाने प्रयास में मामूली रूप से झुलस गए। किसी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग बुझाई।

 आग से करीब एक लाख सामान जल गया। ग्रामवासियों गुडडू तोमर, बिजेन्द्र सिहं, कोमल, जीतू, प्रधान पति वीरभान, करनैल सिंह, सुखराम, होशियार सिहं, अशोक कुमार, जौनी सिंह, आदित्य कुमार ने जमकर हंगामा किया तथा लाइन ठीक न होने पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 विद्युत विभाग के एसडीओ गौरव पाल  का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने  हाईटेंशन तारों के नीचे जाल लगाने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें