फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव को फायर सर्विस ने कराया सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से बचाव को फायर सर्विस ने कराया सैनिटाइज
विज्ञापन

बिजनौर। शासन के निर्देश पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जनपद बिजनौर में फायर सर्विस की यूनिटों एवं नगर पालिका के सहयोग से चलाए जा रहे सैनिटाइज अभियान के अंतर्गत जिले भर में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों को सैनिटाइज कराया गया। इसमें चार फायर टेंडरों एवं एक वाटर मिस्ट का प्रयोग किया गया।
मुख्य अग्नि शमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा के अनुसार बिजनौर के राजकीय आईटीआई क्वारंटीन सेंटर, लक्ष्य हॉस्पिटल एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर, पंजाब नेशनल बैंक बैराज रोड, नगीना के नेशनल नर्सिंग होम, लाइफ केयर क्लिनिक, सिद्धार्थ पेट्रोल पंप, काजी सराय काजी शरीक का मकबरा, लाल सराय तिराहा मार्केट, धामपुर में एसडीएम, सीओ आवास, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भारत मोटर वर्कशॉप, नजीबाबाद में बालमुकुंद स्मृति भवन, बीरबल ट्रेडर मार्केट, गोल्डन मार्केट, रहमान कांप्लेक्स, चांदपुर में मंडी समिति, आशियाना कॉलोनी, सहारा नर्सिंग होम, भारतीय स्टेट बैंक शाखा को सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

319 लोगों का किया चालान
बिजनौर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए एसपी डा. धर्मवीर सिंह के निर्देशन में बिना मास्क घूमने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जनपदीय पुलिस द्वारा बिना मास्क घूम रहे 319 व्यक्तियों का चालान करते हुए उनसे दो लाख 30 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें