फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन के पहिए में लगी आग

Sat, 01 Apr 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली में बच्चे का मुंडन कराने जा रहे परिवार के वाहन के पहिये में आग लग गई। लोगों के शोर मचाने पर चालक ने गाड़ी रोककर यात्रियों को आनन-फानन में बाहर निकाला।
विज्ञापन


बिजनौर निवासी चंद्रशेखर का परिवार के 11 सदस्यों के साथ किराए के वाहन से दो वर्षीय बालिका परी का मुंडन संस्कार कराने हरिद्वार जा रहा था। नजीबाबाद से हरिद्वार जाते समय मंडावली थाने के पास गाड़ी के पिछले पहिए में अचानक आग लग गई और धुआं उठने लगा। भुड्डी तिराहे पर खड़े लोगों ने शोर मचाते हुए वाहन रुकवा दिया।  गाड़ी में बैठे लोगों के निकलने के बाद क्षेत्र के लोगों ने आग को   काबू में किया।

शेरकोट में कूड़ी मेेें सुलग रही आग से पास में खड़ी वैन में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। बस स्टैंड के करीब नर्सरी के पास कूड़ी पड़ी है। शुुक्रवार को कूड़ी में आग लग गई। पास ही शेरकोट के मोहल्ला तराई निवासी इरफान की वैन खडी थी। इस दौरान इरफान नमाज पढ़ने गया था। तब अचानक वैन में आग लग गई। कुछ ही देर में वैन धूं-धूं कर जलने लगी। इस दौरान गांववासियों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें