चांदपुर गैराज में खड़ी गाड़ी में लगी आग।
- फोटो : BIJNOR
गोदाम में खड़ी कार में लगी आग
चांदपुर। मोहल्ला पतियापाड़ा शांतिकुंज स्थित एक गोदाम में खड़ी कार में आग लगने से में खड़ी चार गाड़ियां जल गईं। एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि अन्य गाड़ी, छोटा हाथी व ट्रैक्टर को बचा लिया गया है। गोदाम भी क्षतिग्रस्त हो गया है। गाड़ी में आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया है।
मोहल्ला कटारमल निवासी करुणा देवी का मोहल्ला पतियापाड़ा शांतिकुंज में गोदाम है। जिसमें उसकी कार समेत कई अन्य लग्जरी कार, एक छोटा हाथी, एक ट्रैक्टर व एक स्कूटी खड़ी हुई थी। रात्रि करीब पौने दो बजे मोहल्लेवासी ने धुआं उठते देखा तो शोर मचाया तथा गोदाम मालिक को फोन पर बताया। गोदाम मालिक करुणा देवी के पुत्र संदीप जैन ने आकर का ताला खोलकर देखा गाड़ी में आग लगी हुई थी। फायरब्रिगेड की गाड़ी को फोन किया। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की गाड़ी ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
लेकिन तब तक गोदाम में खड़ी मोहल्ला श्रीराम कालोनी निवासी राजीव मदान की कार, मोहल्ला श्रीराम कालोनी निवासी शशांक मदान की कार, मोहल्ला साहुवान निवासी राहुल अग्रवाल व राकेश अग्रवाल की कार जलकर नष्ट हो गईं। एक स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा गोदाम में खड़ी अन्य गाड़ी, ट्रैक्टर व छोटा हाथी को बाहर निकाला गया। आग की लपटें व धुएं से बची गाड़ी भी खराब हो गई हैं। आग लगने से गोदाम भी क्षतिग्रस्त हो गया। आग लगने के कारणों का सही पता नहीं लग रहा है। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। थाना प्रभारी भी पहुंच गए थे। इस मामले में करुणा देवी ने थाने में तहरीर दी है।
चांदपुर गैराज में आग लगने से जली गाड़ी।- फोटो : BIJNOR