फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ का नहटौर में छापा, छह को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ का नहटौर में छापा, छह को दबोचा
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। नहटौर क्षेत्र के गांव फजलपुर में हरियाणा एसटीएफ ने छापा मारकर छह लोगों को दबोचा है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ यहां छिपकर रहे छह बदमाशों को उठाकर ले गई है। नहटौर पुलिस को एसटीएफ की कार्रवाई की भनक तक नहीं लगी। एसटीएफ बदमाशों को पनाह देने वाले के पुत्र को भी उठा कर ले गई है।
हरियाणा के सोनीपत क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने कुछ वर्ष पूर्व नहटौर क्षेत्र के गांव फजलपुर में आकर खेती की जमीन ली थी। वह डेरा डालकर फजलपुर में रह रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार रात करीब तीन बजे हरियाणा राज्य की चार गाड़ियों से आई पुलिस ने डेरे को चारों ओर से घेर लिया। सीढ़ियां लगाकर पुलिस घर में दाखिल हुई। डेरे में करीब 15 दिन से बाहरी लोग रह रहे थे। रात में पुलिस की छापा मारने की कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया। कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो पुलिस ने अपराधियों के छिपे होने की बात कहकर उन्हें अपने घरों में जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस डेरे से छह लोगों को गिरफ्तार करके ले गई है। माना जा रहा है कि बड़ी घटना को अंजाम देकर बदमाश यहां छिपकर रह रहे थे। एसटीएफ बदमाशों को पनाह देने वाले के पुत्र को भी पकड़कर ले गई हैं। एसटीएफ ने सारी कार्रवाई गोपनीय तरीके से की। नहटौर पुलिस को इसकी भनक तक भी नहीं लग सकी। कोतवाल जय कुमार ने बाहरी राज्य की पुलिस की छापा मारने की कार्रवाई की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें